‘सत्यप्रेम की कथा’ हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल

एंटरटेनमेंट'सत्यप्रेम की कथा' हुई 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Date:

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा‘ को सोमवार को बड़ा झटका लगा। जहां वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, वहीं दूसरे सोमवार को इस फिल्म की कमाई -61.90% घट गई. हालांकि, 12 दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि देश में फिल्म के लिए इस मुकाम तक पहुंचना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। वहीं, शुक्रवार को रिलीज हुई ‘नीयत’ और ’72 हूरें’ का हाल तो और भी बुरा है। कुल मिलाकर इस समय बॉक्स ऑफिस पर वीरानी छाई हुई है, जिसमें सिर्फ ‘सत्यप्रेम की कथा’ ही हाथ-पैर मारती नजर आ रही है। लेकिन बुधवार से समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि हॉलीवुड की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल 7’ 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

12 दिन का कलेक्शन

समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित ‘सत्यप्रेम की कथा’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर कोई प्रतिस्पर्धा नहीं थी। ऐसे में फिल्म के पास खुलकर कमाई करने का मौका था. हालांकि ये फिल्म इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाई है. दूसरे वीकेंड में फिल्म 4.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी , जो बाद में बढ़कर 5.25 करोड़ रुपये हो गया था . लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में -61.90% की गिरावट दर्ज की गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने सोमवार को 2.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 12 दिनों में 68.06 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

‘सत्य प्रेम की कथा’ का विदेशों में कलेक्शन

कार्तिक और कियारा की फिल्म के लिए अच्छी बात ये है कि धीरे-धीरे फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस से अपना बजट वसूल कर लिया है. ‘सत्यप्रेम की कथा’ का बजट 60 करोड़ रुपये के करीब है। वहीं फिल्म अब 70 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। इतना ही नहीं, फिल्म ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 101.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज में 21 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि देशभर में 80.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। सोमवार को देश के सिनेमाघरों में फिल्म की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 10.24% रही।

‘नियत’ 4 दिनों में सिर्फ 4.68 करोड़ ही कमा सकी

इन सबके बीच शुक्रवार को रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ पहले सोमवार को ही करोड़ों से गिरकर लाखो में पहुंच गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.02 करोड़ रुपये की कमाई की. चिंता की बात यह है कि फिल्म ने रविवार को ज्यादा ग्रोथ नहीं दिखाई और वीकेंड पर महज 1.55 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। जबकि सोमवार को इसने महज 49 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 4.68 करोड़ रुपये है।

’72 हूरें’ बनी डिजास्टर

वहीं विवादों के बीच रिलीज हुई ’72 हूरें’ को इतने शोर-शराबे का कोई फायदा नहीं मिला। ओपनिंग डे पर 35 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 25 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म ने चार दिनों में 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह साल 2023 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में शामिल हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related