इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर विद्या बालन की ‘नीट’ और संजय पूरन सिंह की ‘72 हूरें‘ रिलीज हुईं। वहीं कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर चल रही है. कार्तिक और कियारा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है. बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनका ‘सत्यप्रेम की कथा’ पर कोई असर नहीं पड़ा। ये फिल्म की कमाई का अच्छा मौका था ,पर फिर भी यह फिल्म दर्शकों के बीच उतना कमाल नही दिखा पाई । 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक बहुत ज्यादा कमाई नही की है ।
सत्यप्रेम की कथा, नियत और ’72 हूरें’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही हैं? किस फिल्म ने अब तक की कितनी कमाई? चलिए आपको विस्तार से बताते है –
दसवें दिन की कमाई
‘सत्यप्रेम की कथा‘ ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की. लेकिन 10वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसने 4.76 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई 60.82 करोड़ रुपये हो चुकी है। वही 10वें दिन ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई में 66.67% का इजाफा देखने को मिला। वहीं ऑक्यूपेंसी 22.31% रही। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.1 करोड़ और रिलीज के तीसरे और चौथे दिन 12.15 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन उसके बाद से कलेक्शन में लगातार गिरावट ही दर्ज की गई है । दूसरे हफ्ते में फिल्म हर दिन ढाई से चार करोड़ रुपये की कमाई करने में ही सांस लेने लगी है.
दूसरे दिन ‘नीयत’ का कलेक्शन
विद्या बालन की ‘नियत’ 7 जुलाई को रिलीज़ हुई और इसने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.02 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 1.62 करोड़ रुपये की ही कमाई की. इन दो दिन की कमाई देख कर फिल्म मेकर्स को डर लगने लगा है कि क्या इस फिल्म में लगी हुई लागत निकल भी पाएंगी की नही। अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘नियत’ का पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन 5 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है।
दूसरे दिन 72 हूरें का कलेक्शन
फिल्म ’72 हूरें’ अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म पर काफी विवाद भी हुआ है. इसके बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही। 7 जुलाई को रिलीज हुई ’72 हूरें’ ने पहले दिन बेहद खराब बिजनेस किया। हालांकि, दूसरे दिन थोड़ा सुधार हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ’72 हूरें’ ने पहले दिन 35 लाख रुपये की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़कर 42 लाख रुपये तक ही पहुंची। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 11.60% रही, जबकि ओपनिंग डे पर 9.68% रही थी .

