West Bengal Panchayat Election: चुनाव में हुई हिंसा में 11 लोगों की मौत, आग के हवाले मतपेटी

नेशनलWest Bengal Panchayat Election: चुनाव में हुई हिंसा में 11 लोगों की...

Date:

West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मतदान में भारी हिंसा के बीच लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। पूरे राज्य भर से हिंसा, आगजनी, पथराव के बीच मतदान हुआ। राज्य में शनिवार सुबह सात बजे पंचायत चुनाव शुरू होने के बाद से दोपहर तक नौ की मौत हो चुकी है। मध्यरात्रि से चुनाव संबंधी कथित हिंसा में तीन अन्य लोगों की मौत हुई। पंचायत चुनावों के दौरान अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पांच टीएमसी और एक-एक भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा हिंसा में निर्दलीय पार्टी के समर्थकों की मौत हुई है।

आज सुबह पश्चिम बंगाल की 73 हजार से अधिक सीटों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती गई है। केंद्रीय बलों के करीब 83 हजार जवान मतदान केंद्रों पर तैनाती किए गए थे। केंद्रीय बलों के साथ 19 राज्यों की पुलिस बंगाल में तैनात है। जिन्हें चुनाव के दौरान सुरक्षा का जिम्मा दिया है।

भाजपा ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) तृणमूल कांग्रेस सरकार के निर्देश पर काम कर रहा है। यह अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन करने में विफल है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से मतदान हुआ है। उससे स्पष्ट है। बूथों पर केंद्रीय बल नहीं हैं। जबकि कुछ में राज्य पुलिस नदारद है। तस्वीरें और वीडियो हैं। सीसीटीवी तारों से जुड़े नहीं थे। इससे वास्तव में उपद्रवियों को हिंसा करने में काुी मदद मिली।’

टीएमसी ने जारी किया बयान

तृणमूल कांग्रेस ने बयान में कहा कि आठ जून को पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक 27 की मौत हुई है इनमें 17 तृणमूल से हैं। जो कुल मौतों का 60 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल हिंसा भड़का रही होती, जैसा कि आरोप लगा रहा है, तो उनके कार्यकर्ताओं को निशाना क्यों बनाया जाएगा। उनकी हत्या क्यों होती। विपक्ष ने हार मान ली है और अब अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करते हुए कहानी बनाने की कोशिश कर रहा है। हिंसा ने चुनाव को प्रभावित किया। बयान में कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में 60,000 से अधिक बूथ हैं। लेकिन केवल 60 बूथों पर मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवधान हुआ है। पंचायत चुनाव के दौरान कूच बिहार में दिनहाटा के बारानाचिना में मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी को आग के हवाले कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related