जाने उत्तराखंड में कहाँ मिल रहे है सस्ते टमाटर?

टमाटर के दाम आसमान छू रहे है, 20 से 30 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 150 रुपए तक मिल रहा है।

ऐसे में उत्तराखंड की मंडी परिषद ने सस्ते टमाटर बेचने की तैयारी की है।

देहरादून स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में सस्ते टमाटर बेचे जाएंगे, लेकिन दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है सुबह 10 बजे से 12 बजे तक।

इसके अलावा ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ता टमाटर उपलब्ध होगा।

कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने कहा कि देहरादून स्थित निरंजनपुर सब्जी मंडी में चार दुकानों पर फुटकर काउंटर लगाए जाएंगे।

इन काउंटरों पर लोगों को 50-70 रुपये प्रति किलो की दर पर टमाटर मिलेंगे।

एक व्यक्ति को दो किलो से ज्यादा टमाटर नहीं मिलेंगे।

टमाटर खरीदने से पहले हर व्यक्ति का मोबाइल नंबर और नाम रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

ऋषिकेश मंडी समिति अब थोक मंडी में दो काउंटर लगाकर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के दाम पर टमाटर उपलब्ध कराएगी।

शनिवार से मंडी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो विशेष काउंटर लगाए जाएंगे।