Kanwar Mela 2023: कांवड़ मेला शुरू, दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलेगी दो मेला स्पेशल ट्रेन

उत्तराखंडKanwar Mela 2023: कांवड़ मेला शुरू, दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलेगी...

Date:

Kanwar Mela 2023: हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू हो गया। शिव भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनका संचालन आज से शुरू हो गया है। दोनों मेला स्पेशल ट्रेनें 20 जुलाई तक हरिद्वार से दिल्ली के बीच चलेंगी।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने जारी कार्यक्रम के मुताबिक बताया कि मेला स्पेशल ट्रेन शामली डेमू एक्सप्रेस स्पेशल आज रात आठ बजे से दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जबकि, अगले दिन यानी छह जुलाई को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर यह ट्रेन हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

दूसरी ट्रेन सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पांच जुलाई को शाम चार बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। जो दूसरे दिन दोपहर दो बजे हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकलेगी। हरिद्वार दिल्ली के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर मेला स्पेशल ट्रेन दो मिनट के लिए रुकेंगी। रेलवे के अनुसार भीड़ बढ़ने पर इसके अलावा और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनों में अलग से कोच चलाए जाएंगे।

आसपास के स्टेशनों पर रहेगी अतिरिक्त ट्रेन

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आसपास के स्टेशनों पर एक अतिरिक्त ट्रेन को रखा जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम अजय नंदन ने जानकारी दी है कि कांवड़ मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हरिद्वार स्टेशन पर अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो।

इसके लिए आसपास के छोटे स्टेशनों रायवाला, डोईवाला, देहरादून, ऋषिकेश, कांसरो, सहारनपुर पर जरूरत के हिसाब से एक अतिरिक्त ट्रेन रहेगी। जिससे जिस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। वहां पास के स्टेशन से ट्रेन को मंगा लिया जाएगा। इससे समय बचने के साथ अन्य ट्रेनाें का संचालन सामान्य रूप से हो सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related