तड़का दाल बनाने के लिए इस रेसिपी को फॉलो करे।
अरहर की दाल बनाने से पहले आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर साफ पानी से धो लें। फिर एक कुकर को गैस पर गर्म करने के रखें और 2 गिलास पानी, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार- नमक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर 10 मिनट पकाएं।
फिर अरहर की दाल डालें और कुकर का ढक्कन बंद करके 2 सीटी लगाएं। 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। इस दौरान गैस पर एक पैन रखें और 3 चम्मच घी गरम करें।
घी गर्म करने के बाद आधा चम्मच घी, 10 लहसुन की कलियां 2 चम्मच इमली, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह से पका लें। फिर इसे बने हुए अरहर की दाल में छौंक लगा दें और गरमा-गरम रोटी या फिर दाल से साथ परोसें।