स्टंट परफॉर्मेंस के दौरान शिव ठाकरे हुए घायल

एंटरटेनमेंटस्टंट परफॉर्मेंस के दौरान शिव ठाकरे हुए घायल

Date:

टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13‘ जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। इस शो से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं. हाल ही में शिव ठाकरे ने जानकारी दी थी कि खतरों के खिलाड़ी 13 में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. साथ ही यह भी हिंट मिला कि शिव टॉप 8 में पहुंच गए हैं. अब उनके बारे में एक और जानकारी सामने आई है.

रोहित शेट्टी ने जब शो का प्रोमो शेयर किया तो उन्होंने बताया कि इस बार स्टंट का लेवल पहले से ज्यादा खतरनाक और बढ़ा हुआ होने वाला है. अब तक जो जानकारी सामने आई है उसे देखकर तो यही लग रहा है. हाल ही में शिव ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है जिसमे उनके हाथ पर चोट लगी हुई है , उन्होंने लिखा है की यह चोट उनको स्टंट के दौरान लगी है .

फैंस ने शिव को योद्धा बताया

शिव की उंगलियों में चोट लग गई है, जिसके चलते उन्हें टांके लगवाने पड़े हैं। इस वीडियो को शिवा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी उंगलियों का क्लोजअप दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी उंगली पर एक नहीं बल्कि कई टांके नजर आ रहे हैं. शिवा की ये हालत देखकर कई फैंस ने उनकी तारीफ की है और उन्हें योद्धा बताया है.

इन प्रतियोगियों को चोट भी लगी है

यह पहली बार नहीं है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से किसी को चोट लगने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले टास्क परफॉर्मेंस के दौरान अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा भी घायल हो गई थीं. वहीं टास्क पूरा करते वक्त राहुल रॉय इतनी बुरी तरह घायल हो गए कि उन्हें जल्द ही केपटाउन छोड़कर मुंबई के लिए निकलना पड़ा.

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग खत्म हो गई है

हाल ही में शिव ठाकरे ने कई वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग खत्म हो गई है। आखिरी दिन की शूटिंग के बाद वह बाकी प्रतिभागियों के साथ वापस जा रहे थे. उस वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा समेत अन्य प्रतियोगी नजर आए थे.

कब शुरू हो रहा है खतरों के खिलाड़ी 13?

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के ऑनएयर होने की तारीख जुलाई के मिड वीक में बताई जा रही है। यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related