Health-Insurance: जिम में एक्सरसाइज करते समय लगी चोट तो बीमा कंपनी देगी क्लेम!

बिज़नेसHealth-Insurance: जिम में एक्सरसाइज करते समय लगी चोट तो बीमा कंपनी देगी...

Date:

Health-Insurance Cover: हेल्थ बीमा कंपनियां सभी प्रकार की छोटी-बड़ी बीमारियों को कवर करने का बड़ा दावा करती हैं। लेकिन क्या हेल्थ इंश्योरेंस में जिम करने के दौरान लगने वाली चोट कवर होती है! ये जानना भी जरूरी है।
किई हेल्थ इश्योरेंस कंपनियां ओपीडी के खर्चों को कवर नहीं करती हैं।

आज लोग अपनी सेहत का ध्यान काफी रखते हैं। इसके लिए जिम भी जाते हैं। कई बार जिम करते समय घायल भी हो जाते हैं। जिस कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिम के दौरान चोट लगने पर मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम ले सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इंश्योरेंस रेगुलेटर की तरफ से हेल्थ इंश्योरेंस को काफी सुविधाजनक बनाया है। इसके लिए इंश्योरेंस कंपनियों ने बीमारियों को लेकर लगाई जाने वाली सीमाओं को कम किया है। professional player रेगुलर मेडिक्लेम इंश्योरेंस में claim नहीं कर सकते हैं। इस कारण अधिकतर हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति इस श्रेणी में नहीं आते। ऐसे में अगर जिम और स्पोर्ट्स के कारण चोट लगती है तो ये मेडिकल इंश्योरेंस में कवर होगी।

ये खर्चें नहीं होंगे कवर

कुछ इंश्योरेंस कंपनियां ओपीडी खर्चों को कवर नहीं करती। इस कारण छोटी-मोटी चोट, लिगामेंट फटने, फिजियोथेरेपी के अलावा फ्रैक्चर के लिए भुगतान करना होगा। अगर ओपीडी खर्चें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में हैं तो इंश्योरेंस कंपनी इसका भुगतान करेगी। सभी इंश्योरेंस कंपनियों की तरफ से अस्पताल में भर्ती होने के समय ओपीडी कवर किया जाता है। इसमें 90 दिनों से लेकर 180 तक प्री और पोस्ट हॉस्पीटलाइजेशन का खर्च कवर किया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related