Petrol Diesel Pump Apply: यूपी में अब 66,09 नए पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी है। इनके लिए आवेदन मांगे हैं। नए पंप खुलने के बाद यूपी के हर हाइवे और सड़क पर आसानी से पेट्रोल-डीजल मिल सकेगा।
यूपी में अब पांच साल बाद फिर से पेट्रोल पंप लगाने का मौक मिलने जा रहा है। पीएसयू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन मांगने वाली कंपनियों में इंडियन ऑयल, (OMC) बीपीसीएल और एचपीसीएल की ओर से आवेदन 66,09 पेट्रोल पंपों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए तीन महीने का मौका दिया है।
जिसमें नियमों के तहत पात्र पाए जाने वालों को कंपनी की तरफ से पेट्रोल पंप लगाने का लाइसेंस मिलेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्टेट प्रमुख संजीव कक्कड़ और डीजीएम नार्दन धर्मेंद्र ने जानकारी दी है कि इससे पहले पेट्रोल पंप लगाने के लिए तेल कंपनियों ने 2018 में लाइसेंस जारी किए थे। उसके बाद अब 2023 में यह मौक दिया जा रहा है।
इससे शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, कृषि क्षेत्रों, ग्रामीण इलाको, दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों की जरूरतें पूरी होंगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पेट्रोल पंप के लिए आवेदन बुधवार 28 जून से शुरू हो चुके हैं। पेट्रोल पंप के लिए आवेदन 27 सितंबर तक चलेंगे। आवेदन की अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.petrolpumpdealerchayan.in पर जाकर देखा जा सकता हैं। पेट्रेाल पंप की डीलरशिप के लिए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने को एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला जाएगा। प्रदेश में इंडियन ऑयल के 3275 पंप, भारत पेट्रोलियम के 1834 पंप और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 1500 पंप खोले जाने प्रस्तावित हैं।
UP में खुलेंगे नए पेट्रोल पंप, हाइवे पर आसानी से मिलेगा पेट्रोल-डीजल, आप भी करे Apply
Date:

