रसोई Bytes : व्रत में बनाए पनीर की ये स्वादिष्ट रेसिपी

रसोई Bytesरसोई Bytes : व्रत में बनाए पनीर की ये स्वादिष्ट रेसिपी

Date:

कुछ ही दिनों में भगवान शिव का पसंदीदा महीना शुरू होने वाला है. यह महीना भारत में हर किसी के लिए बेहद खास होता है। रिमझिम बारिश से शुरू होने वाला यह महीना भगवान शिव के पसंदीदा महीनों में से एक है। इस महीने में लोग भगवान शिव की कृपा पाने के लिए व्रत, पूजा और आराधना करते हैं। सावन में कई लोग भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, ऐसे में व्रत के साधारण भोजन से लोग बोर हो जाते हैं, इसलिए व्रत के भोजन के बाद पनीर से बनी कुछ विशेष मिठाइयां भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होती है तो चलिए जानते है इनके बारे में –

केसर पनीर मिठाई

केसर, बादाम, किशमिश, इलायची और क्रीम के स्वाद वाली इस पनीर मिठाई को बनाने के लिए पनीर को एक कटोरे में निकाल लीजिए. – अब पनीर को चिकना होने तक फेंट ले . फेंटने के बाद इसमें सूजी, चीनी, मसाले और बादाम पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाएं. – अब इसे एक ट्रे में निकाल लें और ऊपर से पिस्ते से सजाकर सेट होने के लिए रख दें. फिर काट कर सर्व करें.

पनीर की खीर

अगर आप पनीर की खीर बनाना चाहते है तो उसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध गर्म करें. – जब दूध गर्म हो जाये तो फिर इसमें पनीर को कद्दूकस करके डाल दीजिये और धीमी – धीमी आंच पर पकाते रहे . – अब इसमें कटे हुए बादाम , काजू, पिस्ता डालें. साथ ही पिसी चीनी और इलायची पाउडर भी डाल दीजिए. – सभी चीजों को मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें. – अब इसे एक बाउल में निकाल लें और ऊपर से सूखे मेवे और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सजा दें.

पनीर का हलवा

पनीर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लीजिये. – एक पैन में घी गर्म करें और उसमें पनीर डालकर भून लें और फिर दूध डाल दे – आंच तेज करते हुए हलवे को चम्मच से चलाते रहें. जब दूध सूख जाए तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसको किसी बर्तन में निकाल लीजिये . लो आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार है.

यहां कुछ स्वादिष्ट पनीर रेसिपी बताई गई हैं जिन्हें आप सावन के दौरान व्रत रखने वालों को परोस सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...