भाजपा करेगी एकनाथ शिंदे की मदद, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

पॉलिटिक्सभाजपा करेगी एकनाथ शिंदे की मदद, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

Date:

महाराष्ट्र में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है, MVA सरकार कभी भी गिर सकती है, स्थिति कितनी गंभीर है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकारी बांग्ला छोड़कर मातोश्री पहुँच चुके हैं. महाराष्ट्र में इस बग़ावत के सूत्रधार शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे हैं जो अब असली शिव सेना का दावा कर रहे हैं क्योंकि उनके पास अब पार्टी के दो तिहाई से भी ज़्यादा विधायक हैं. इस बगावत के बात अब सारी बहस इस बात पर चल रही है कि सरकार बनी रहेगी या जाएगी, सरकार जाएगी तो दूसरी सरकार कौन बनाएगा, इसी गुणा भाग के बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बागियों के प्रमुख एकनाथ शिंदे साथी विधायकों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि एक राष्ट्रीय पार्टी उनकी मदद को तैयार है. 

Read also: Maharashtra Political Crisis Updates: शरद पवार ने दिए संकट मोचक बनने के संकेत

वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब पूरी तरह मान लिया गया है कि वो राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ही हो सकती है और महाराष्ट्र की इस पूरी पटकथा को उसी ने लिखा है. वीडियो में शिंदे कह रहे हैं उस राष्ट्रीय पार्टी ने उनके फैसले को ऐतिहासिक बताया है और कहा है कि उन्हें उनकी जब भी ज़रुरत होगी वो उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि शिवसेना पहले दिन से ही इस पूरे खेल के पीछे भाजपा का हाथ बता रही है, सहयोगी एनसीपी और कांग्रेस ने भाजपा पर ही आरोप लगाए हैं, कांग्रेस ने तो इसके पीछे ED को इस पटकथा का लेखक बताया है. 

बता दें कि आज दिन भर शिवसेना और बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे के बीच वाकयुद्ध चला. शिव सेना प्रवक्ता संजय राउत ने आज जहाँ बागी विधायकों को 24 घंटे में वापस आने की वार्निग देने के साथ यह भी कहा कि अगर बागी मुंबई आकर उद्धव ठाकरे से बात करते हैं तो वह मुख्यमंत्री से त्यागपत्र दे सकते हैं, वहीँ एकनाथ शिंदे ने उसके जवाब में कहा कि उद्धव को पहले इस्तीफ़ा देना होगा फिर आगे की बात होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related