होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने नई ओबीडी2 कंप्लायंट 2023 यूनिकॉर्न को लॉन्च कर दिया है।
नई यूनिकॉर्न की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,09,800 रुपये है और होंडा ने इसे 10 साल के वॉरंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड और 7 साल ऑप्शनल एक्सटेंडेड वॉरंटी) के साथ पेश किया है।
2023 यूनिकॉर्न पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक और पर्ल साइरन ब्लू जैसे 4 कलर ऑप्शन में आई है।
2023 यूनिकॉर्न को BSVI ओबीडी कंप्लायंट होंडा के मिड साइज अडवांस्ड 160 सीसी PGM-FI इंजन के साथ पेश किया गया है
नया इंजन काउंटरवेट बैलेंसर से लैस है, जो वाइब्रेशन कम करता है और कम से ज्यादा आरपीएम के साथ स्मूद ऐक्सेलरेशन देता है।