Maharashtra Assembly Speaker: स्पीकर चुनाव में MVA को मिली मात, भाजपा के राहुल नार्वेकर को मिली जीत

पॉलिटिक्सMaharashtra Assembly Speaker: स्पीकर चुनाव में MVA को मिली मात, भाजपा के राहुल...

Date:

महाराष्ट्र में मची सियासी उथल पुतल के बीच रविवार से विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन लगभग दो साल से खाली अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें एकनाथ शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर विजयी घोषित हुए. चुनाव हेड काउंट के ज़रिये हुआ जिसमें राहुल नार्वेकर को 164 और MVA के उम्मीदवार के उम्मीदवार राजन साल्वी को 107 वोट मिले. 

Read also: Gujarat chunavi dangal:- गुजरात विधानसभा चुनाव में क्यों सौराष्ट्र को भेदना चाहती भाजपा

बता दें के समाजवादी पार्ट और एआईएमआईएम के दो-दो विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया जबकि राज ठाकरे की MNS के विधायक ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया.महाविकास अघाड़ी के दो विधायक नवाब मलिक और अनिल देशमुख इस समय विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं. इसके अलावा एनसीपी के नीलेश लंके, दिलीप मोहिते, दत्तात्रेय भराने, बबन शिंदे, अन्ना बंसोडेने वोट नहीं डाला। भाजपा के दो विधायकों लक्ष्मण जगताप 
और मुक्ता तिलक ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया वहीँ कांग्रेस से प्रणति शिंदे ने भाग नहीं लिया. आजाद विधायक राजेंद्र पाटिल भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सके.

Read also: Uttarakhand Budget : गैरसैंण में सात जून से विधानसभा सत्र, सरकार पेश करेगी बजट

इससे पहले CM एकनाथ शिंदे के नितिन देशमुख और कैलाश पाटिल वापस उद्धव कैंप में लौट आए हैं. सदन में विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के विधायकों ने मेज थपथपाकर उनकी वापसी का स्वागत किया. इधर विशेष सत्र से पहले विधानभवन में स्थित शिवसेना विधिमंडल पार्टी के कार्यालय को बंद किया गया, कार्यालय के बाहर एक नोटिस मराठी में लगी हुई जिसमें लिखा हुआ है कि शिवसेना विधायक दल के नेता के आदेश से यह कार्यालय बंद किया गया है. हालांकि अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि किस गुट के विधायक दल के नेता के कहने पर ये किया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related