जबरदस्त है रेलवे का ये नियम! एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी करे सफर

अपने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कई नियम बनाए हैं.

इनमें से कुछ बड़े काम के नियमों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे.

अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा देखा जाता है कि किसी कारणवश उनकी ट्रेन छूट जाती है.

ऐसे में रेलवे आपको सुविधा देता है कि आप अगले 2 स्टॉप तक जाकर अपनी ट्रेन पकड़ सकते हैं.

आप चाहें तो अपने सफर को टुकड़ों में भी पूरा कर सकते हैं.

अपने सफर को जारी रखने के लिए आपको टीटी यानी टिकट कलेक्टर से बात करनी होगी.

वह आगे का टिकट बनाकर आपको दे देगा.

अगर आपकी ट्रेन किसी वजह से छूट जाती है तो आप आगे 2 स्टेशन तक उसे पकड़ सकते हैं।

अगर आप 500 किमी से लंबी यात्रा पर निकले हुए हैं तो इसके बीच में एक ब्रेक ले सकते हैं.

अगर यात्रा 1000 किमी की है तो इसमें आप दो ब्रेक ले सकते हैं.

जब आप ट्रेन में सफर करते हैं तो चढ़ने और उतरने की तारीख छोड़कर आप 2 दिन का ब्रेक ले सकते हैं.

हालांकि, यह नियम देश की लग्जरी ट्रेनों जैसे शताब्दी, जनशताब्दी और राजधानी पर लागू नहीं होता है.

बजाज फाइनेंस की ओर से इंस्टा पर्सनल लोन