Varun Tej-Lavanya Tripathi की Love Story

वरुण तेज पहली बार 2017 में मिस्टर के सेट पर लावण्या त्रिपाठी से मिले थे।

कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई और आखिरकार यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाने का फैसला किया था।

उनकी दूसरी फिल्म अंतरीक्षम 9000 KMPH की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आईं थी।

दोनों को साथ में पार्टियों-इवेंट्स में भी देखा गया।

जब वरुण की बहन और एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने 2020 में शादी की, तब लावण्या उन चुनिंदा हस्तियों में से एक थीं, जिन्होंने इसमें शिरकत की थी।

उनकी उपस्थिति ने कपल के रिलेशनशिप की अफवाहों को और हवा दी। अब दोनों की सगाई हो गयी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण तेज लावण्या त्रिपाीठी के जन्मदिन पर शादी का प्रस्ताव रखा था।

फिलहाल, कपल की सगाई हो गयी है , शादी की डेट अभी रिवील नहीं हुई है।

जाने आदिपुरुष के स्टार्स ने ली कितनी फीस