इन ऐप्स में Tubebox, Bluetooth device auto-connect, Bluetooth & Wi-Fi & USB driver, Volume, Music Equalizer और Fast Cleaner & Cooling Master के नाम शामिल हैं.
Tubebox यूजर्स को पैसे कमाने का मौका भी देता है. इसमें यूजर्स को तब पैसा मिलता है जब वे ऐप पर वीडियो ads देखते हैं.
इस अकेले ऐप को ही लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया हुआ है.
इतना ही नहीं ब्लूटूथ रिलेटेड ऐप्स को भी लाखों यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया है.
लेकिन, ये ऐप्स उस तरह से काम ही नहीं करते, जैसा इन्हें करना चाहिए.
उल्टे ये ऐप्स एंड्रॉयड फोन में यूजर एक्सपीरिएंस को ads दिखाकर खराब कर देते हैं.
साथ ही यूजर्स को अनसेफ वेबसाइट्स पर डायवर्ट भी कर देते हैं.
इन सबके अलावा लोगों की निजी जानकारियां भी चुराते हैं.
ऐसे में अगर आपने इनमें से किसी भी ऐप को अगर पहले डाउनलोड किया हो तो तुरंत डिलीट कर दें.
साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अननोन पब्लिशर्स के ऐप्स को फोन में इंस्टॉल ना करें.