NDA passing out parade में बोले CDS जनरल चौहान, ‘चीन सीमा पर स्थिति सामान्य’

नेशनलNDA passing out parade में बोले CDS जनरल चौहान, 'चीन सीमा पर...

Date:

NDA passing out parade देश के CDS जनरल चौहान ने आज कहा कि चीन सेना की तैनाती उत्तरी सीमा पर नहीं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर संभव प्रयास कर रही है कि स्थिति कभी नहीं बिगड़े।

पुणे में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की पासिंग आउट परेड में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिरकत की। उन्होंने एनडीए के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और महिलाओं की प्रशंसा की। इसी के साथ उत्तरी सीमा पर चीन को लेकर भारत की ओर से बात रखी।

कैडेट्स को किया संबोधित

इस मौके पर सीडीएस जनरल ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मैं बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तेजी से आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं ने एनडीए को समान स्तर पर ला दिया है। जहां पहले सिर्फ पुरुष थे, वहां महिलाएं भी इसमें हिस्सा ले रही है। सीडीएस ने कहा कि खुशी हो रही है कि महिलाओं ने अपने पुरुष भाइयों के समान जिम्मेदारियों को उठाने का
संकल्प लिया है।

सीडीएस चौहान ने चीन के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि चीन की सेना की तैनाती उत्तरी सीमा पर नहीं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का प्रयास है कि वहां पर स्थिति न बिगड़े। सीडीएस चौहान ने कहा कि हमें दावे की वैधता बनाए रखनी होगी। सीमा विवाद को सुलझाना एक मुद्दा है। जिन इलाकों में हम 2020 से पहले पेट्रोलिंग करते थे। जिन पर हमारा दावा है, वहां यथास्थिति बनानी है। जनरल ने कहा दो जगह स्थिती अभी वैसी ही है, जैसी थी। देपसांग और डेमचोक को छोड़ सभी जगह सही स्थिति है। इसे लेकर चीन से बातचीत जारी है।

भारतीय सेना के लिए एक अलग तरह की चुनौती

सीडीएस अनिल चौहान ने देश के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में कहा कि यूरोप में युद्ध, हमारी उत्तरी सीमाओं पर पीएलए की निरंतर तैनाती और पड़ोस में राजनीतिक एवं आर्थिक उथल-पुथल से भारतीय सेना के लिए एक अलग तरह की चुनौती हैं। उन्होंने कहा सशस्त्र बल नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए हैं। चौहान ने कहा कि सेना की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए हम अपने देश ही नहीं, बल्कि पड़ोस में शांति और स्थिरता बनाए रखने को सक्रिय रहें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related