Pakistan News: पूर्व PM इमरान खान के घर से छह आतंकी गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका घेरा

इंटरनेशनलPakistan News: पूर्व PM इमरान खान के घर से छह आतंकी गिरफ्तार,...

Date:

Pakistan News:पाकिस्तान से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पीएम इमरान खान के घर से छह आतंकी गिरफ्तार किए हैं। सभी आतंकी भागने की फिराक में थे। यह जानकारी लाहौर पुलिस के अधिकारी बिलाल सद्दीक काम्यान ने दी है। जिसमें बताया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जमां पार्क स्थित आवास से छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। आज शुक्रवार को लाहौर पुलिस ने इमरान खान के आवास से छह और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तान की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी बिलाल सद्दीक काम्यान ने जानकारी दी कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर से इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बिलाल ने बताया कि छह आतंकियों को पकड़ने के साथ पार्क से अब तक 14 आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं।

सरकार ने किया आतंकी छिपे होने का दावा

पाकिस्तानी पंजाब पुलिस ने कथित रूप से इमरान खान के घर में छिपे आतंकियों को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा अभियान चलाने की जानकारी दी है। राज्य सरकार ने खान को आतंकी सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। यह समय अब खत्म हो चुका है।

पाकिस्तानी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की अंतरिम सरकार ने दावा किया था कि जमां पार्क स्थित इमरान खान के आवास में 30 से 40 आतंकी छिपे हो सकते हैं। जिन्हें सौंपने के लिए सरकार ने 24 घंटे का समय दिया था। जानकारी के अनुसार, जमां पार्क जाने वाली सड़कों को पुलिस ने सील कर दिया है। इलाके में पुलिस का भारी बंदोबस्त है। पंजाब पुलिस मुखिया ने पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

खान ने सरकार पर लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप

इमरान खान ने इससे पहले गुरुवार को एक बार फिर पाकिस्तान सरकार पर उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इमरान खान ने कहा कि पिछले एक साल से PTI को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सरकारी चालों से पीटीआई कमजोर नहीं बल्कि मजबूत होगी।

खान ने कहा इस बार जो कुछ हो रहा है, ऐसा देश के इतिहास में कभी नहीं देखा है। पाकिस्तान सरकार उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश में है। खान ने कहा था लंदन में बनाई योजना के बाद से वह मेरे और मेरी पार्टी के पीछे पड़े हुए हैं। वो गिरफ्तार करके मुझे खत्म करना चाहते हैं। पीटीआई पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं। सरकार ने पाकिस्तान को बर्बादी के रास्ते पर खड़ा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...