UPSC ने मेडिकल ऑफिसर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती!

संघ लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।

यूपीएससी इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 285 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है।

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जून, 2023 है।

आवेदन की प्रक्रिया आज 13 मई, 2023 से शुरू हो गयी है।

मेडिकल ऑफिसर समेत अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!