Realme 11, 11 Pro और 11 Pro+ 5G हुए 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च!

टेक्नोलॉजीRealme 11, 11 Pro और 11 Pro+ 5G हुए 200 मेगापिक्सल कैमरा...

Date:

टेक डेस्क। Realme ने Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G को चीन में पेश कर दिया है। ये नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 कस्टम स्किन पर काम करेंगे और ये MediaTek प्रोसेसर से लैस हैं। Realme 11 और Realme 11 Pro में ड्यूल रियर कैमरा है , वही Realme 11 Pro+ 5G में 200 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है।

Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G की कीमत

Realme 11 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (18,911 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 1,799 ( 21,277 रुपये) , ये स्मार्टफोन Summer Orange और Star Trail Black कलर में मिल जाएगा।

Realme 11 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (20,090 रुपये), और 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 1,999 ( 23,638 रुपये) है। इसके अलावा 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 2,199 ( 26,003 रुपये) है।

Realme 11 Pro+ के 12GB + 256GB RAM वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (23,638 रुपये) और 12GB + 256GB RAM वेरिएंट CNY 2,299 (27,185 रुपये) है। इसके अलावा, 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,599 (30,732 रुपये)

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ में City ​​of Rising Sun, City of Green Fields और Starry Night Black कलर मिल जाएंगे। ये स्मार्टफोन प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। Realme 11 Pro मॉडल की 15 मई से बिक्री शुरू होगी और Realme 11 की बिक्री 1 जून से।

Realme 11 के फीचर्स

Realme 11 में 6.43 इंच की Samsung AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले , 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। ये MediaTek Dimensity 6020 5G SoC पर काम करता है। Realme 11 में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.40 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मिल जाएगा। वही इसमें f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 3W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Realme 11 Pro के फीचर

Realme 11 Pro में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले , 1,080×2,412 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। ये MediaTek Dimensity 7050 SoC पर काम करता है। इसमें f/1.75 अपर्चर के साथ 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मिलेगा। वही सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा। 5,000mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Realme 11 Pro+ के फीचर

Realme 11 Pro+ में 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले, 1,080×2,412 पिक्सल और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। इसमें f/1.69 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसके अलावा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 5,000mAh की बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related