टेक डेस्क। Huawei ने साउथ अफ्रीका में Huawei Nova 11i को पेश कर दिया है। ये स्मार्टफोन 4G LTE का सपोर्ट करता है और इसमें 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले है। साथ ही Snapdragon 680 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
Huawei Nova 11i कीमत
वैसे तो अभी Huawei Nova 11i की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन कहा जा रहा है की इसकी कीमत $320 (लगभग 26,160 रुपये) हो सकती है। ये स्मार्टफोन Starry Black और Mint Green कलर में पेश हुआ है।
Huawei Nova 11i फीचर्स
Huawei Nova 11i में 6.8 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले , रेजोल्यूशन 2388 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz होगा। इसमें Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज भी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते है। इसके अलावा, इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
स्मार्टफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। ये EMUI 13 पर काम करता है। आपको इस स्मार्टफोन में सिंगल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिल जाएगा। फोन फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी ये स्मर्टफ़ोने सपोर्ट करता है।

