आज हम आपको शकरकंदी की टिक्की की रेसिपी बताएंगे, जो की काफी पौष्टिक है। चलिए जानते है।
शकरकंदी, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटा हुआ टमाटर, 2 चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक और कटी हुई 3 हरी मिर्च।
पहले शकरकंदी को धोकर, छीलकर, काट ले और उसे उबालने के लिए रख देना है। जब शकरकंदी उबल जाए तब इसे एक बाउल में निकाल कर मैश कर लें और उसमे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को धोकर काटकर डाल दे।
इन्हे अच्छे से मिलाएं और गोल-गोल टिक्की बना लें। इसके बाद, पैन गर्म करें और 1 चम्मच तेल डालकर टिक्की को सेंक लें। बस तैयार है शकरकंदी की टिक्की, इसे हरी चटनी के साथ परोसे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!