BJP Vs Rahul Gandhi: राहुल की टी शर्त पर सवाल उठाना भाजपा को पड़ा भारी

पॉलिटिक्सBJP Vs Rahul Gandhi: राहुल की टी शर्त पर सवाल उठाना भाजपा...

Date:

भाजपा का आईटी सेल राहुल को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ता लेकिन कुछ दिनों से उसका हर दांव उसी पर भारी पड़ रहा है. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा निकले राहुल गाँधी ने जो टी शर्त पहन राखी है उसे लेकर बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता की एक फोटो शेयर की गई है और दावा किया है राहुल ने जो ब्रांडेड टी-शर्ट पहन राखी है उसकी कीमत 41,257 रुपए है. बीजेपी ने एक कैप्शन भी दिया है “देखो भारत”. अब भाजपा के इस ट्वीट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 10 लाख के सूट और डेढ़ लॉक का चश्मा पहनने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर करारा जवाब दिया है. वहीँ कांग्रेस ने भाजपा से पूछा है कि डर गए क्या? 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इन पिछले तीन दिनों से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, इस पैदल यात्रा की कांग्रेस पार्टी ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं , फोटो में राहुल गाँधी सफ़ेद रंग की टी शर्त पहने हुए नज़र आ रहे हैं. कांग्रेस के उसी ट्वीट को भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट किया है और साथ में राहुल की टी शर्त से मिलती जुलती एक टी शर्त का स्क्रीन शॉट भी लगाया है और लिखा है कि यह टी शर्त ब्रांडेड कंपनी  burberry की है और साथ में उसकी कीमत भी लिखी है जो 41,257 रुपए बताई गयी है. साथ ही एक कैपशन भी लिखा है “भारत देखो”.

Read also: भाजपा सरकार कर रही है किसानों और जवानों को बर्बाद करने का काम – सत्यपाल मलिक

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बहजपा को मोदी जी के NaMo NaMo वाले सूट की याद दिलाई, जयराम ने कहा कि आपने हमारे प्रधानमंत्री के चश्मे देखे हैं? जयराम रमेश ने कहा कि आज ये लोग कंटेनर, जूते और टी शर्ट की बाते कर रहे हैं, कल ये अंडरवियर तक पहुँच जायेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि दरअसल भाजपा को सिर्फ एक ही तंत्र की तोप को चलना आता है और उस तोप के ब्रांड का नाम है मोदी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर भाजपा पर तरस जताते हुए लिखा कि भारतजोड़ोयात्रा का जवाब भाजपा के पास एक ‘टी-शर्ट’ है. बघेल ने आगे लिखा कि भाजपा का यह डर अच्छा लगा. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले दिल्ली में हुई रैली में राहुल गाँधी की ज़बान फिसलने को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक अभियान छेने की कोशिश की थी मगर उनका यह दांव उल्टा पड़ गया क्योंकि कांग्रेस ने तुरंत पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के “बेटी पढ़ाव और बेटी पटाव” और 12वीं पास का 10वीं में एडमिशन” जैसे दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए और भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related