अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो आप जानते ही होंगे कि 1GB डाटा महज कुछ देर में गायब हो जाता है।
हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मोबाइल डेटा की काफी हद तक बचत कर पाएंगे।
Settings पर जाएं और Data Usage>>Billing Cycle>>Data limit and billing cycle पर टैप करें। वहां आप एक महीने में इस्तेमाल किए जाने वाले डेटा की अधिकतम लिमिट सेट कर सकते हैं।
इसके लिये आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा, फिर आपको ऑटो-अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। आप यहां से ऑटो अपडेट को बंद कर सकते हैं।
अगर आपके फोन में भी ऐसी ऐप हैं जिनका आप कम इस्तेमाल करते हैं, तो आप उसे अन इन्स्टॉल कर दें। इससे आपके फोन की स्टोरेज भी कम होगी और आपका फोन बिना लैग किये चलेगा।
एंड्रॉइड फोन में अगर आप अपना डेटा को सेव करना चाहते हैं तो आप डेटा सेवर फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फीचर आपके मोबाइल में डेटा यूसेज को कम करता है।