चैटजीपीटी के आने के बाद से कई सारे एआई टूल सामने आए हैं। इनमें AutoGPT का सामने सबसे आगे आ रहा है।
AutoGPT अब तक का सबसे एडवांस एआई चैटबॉट है।
OpenAI ने पिछले साल नवंबर में ChatGPT को पेश किया था जिसके बाद इस तरह के AI टूल तैयार करने की होड़ मच गई है।
AutoGPT एक ऐसा एआई चैटबॉट है जिसके सामने आने के बाद हर रोज चर्चा हो रही है।
आखिर AutoGPT में क्या खास है। आइए जानते हैं इसके बारे में
AutoGPT, ओपनएआई का लेटेस्ट एआई मॉडल है। जिसका उपयोग ऑनलाइन सर्विस और सॉफ्टवेयर में किया जा सकता है।
AutoGPT किसी भी दो काम को अपने आप एक ही समय पर पूरा कर सकता है।
यह किसी भी काम को बिना इंसान की मदद के पूरा कर सकता है।
AutoGPT का सबसे ज्यादा और बेहतरीन उपयोग इंटरनेट सर्च और प्लानिंग में किया जा सकता है।
AutoGPT की मदद से आप कोडिंग कर सकते हैं और डीबगिंग के लिए डेवलपर कोड भी तैयार कर सकते हैं।
AutoGPT, Python 3.8 या इसके बाद के वर्जन पर काम करता है।
AutoGPT को लेकर कहा जा रहा है कि इसका फाइनल वर्जन अभी रिलीज नहीं हुआ है।
अभी लोग जिस AutoGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह ट्रायल वर्जन है और फाइनल वर्जन के आने के बाद और बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।
AutoGPT किसी ऑनलाइन बिजनेस को पूरी तरह से मैनेज कर सकता है।