पैरों में पड़ें छाले या आसमान से बरसें ओले, रुकने वाले नहीं हम: राहुल गाँधी

पॉलिटिक्सपैरों में पड़ें छाले या आसमान से बरसें ओले, रुकने वाले नहीं...

Date:

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गाँधी तमिलनाडु के बाद अब केरल में पहुँच चुके हैं, तमिलनाडु में जहाँ चिलचिलाती गर्मी से उनका सामना था वहीँ केरल में रुक-रुक कर हो रही बारिश कुछ रूकावट पैदा कर रही है लेकिन राहुल गाँधी के जोश में कोई कमी नज़र नहीं आ रही है. अपनी यात्रा को लगातार आगे बढ़ाते हुए हुजूम के साथ चलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अब चाहे पैरों में छाले पड़ें या फिर आसमान से ओले बरसें, ये काफिला अब रुकने वाला नहीं। बता दें कि कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है. 

राहुल गाँधी आज छतरी के संग यात्रा करते दिखे क्योंकि आसमान से रुक रूककर बारिश हो रही थी हालाँकि उनके साथ चलने वाले भारत यात्री बारिश में भीगते हुए ही चल रहे थे. राहुल गाँधी ने आज अपनी फेसबुक पोस्ट एक कविता की कुछ पंक्तियाँ लिखी, पक्तियां कुछ ऐसी थी “भले ही पैरों में छाले हैं, लेकिन हम देश जोड़ने निकले हैं. हम नहीं रुकने वाले हैं.’ अपनी पोस्ट में इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की. बता दें कि केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का आज तीसरा दिन है.

केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगभग एक हफ्ता रहेगी, हालाँकि केरल में कांग्रेस की इस यात्रा के एक हफ्ते के शेड्यूल को लेफ्ट पार्टियों ने नापसंद किया है. इस यात्रा ने अबतक 100 किलोमीटर से ज़्यादा का सफर तय कर लिया है, यात्रा के दौरान रोज़ाना 20 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य रखा गया है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत भारत यात्री 150 दिनों की पदयात्रा के बाद कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचेंगे और इस दौरान 3570 किलोमीटर का सफर तय करेंगे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related