BSP Mayawati: मायावती के ट्वीट का क्या है सियासी सन्देश

पॉलिटिक्सBSP Mayawati: मायावती के ट्वीट का क्या है सियासी सन्देश

Date:

‘बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमों और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विधानसभा सत्र के बीच एक ट्ववीट कर सियासी हलचल मचा दी है. मायावती ने अपने आज के ट्वीट में योगी सरकार द्वारा धरना प्रदर्शनों की इजाज़त न देने और उन्हें कुचलने को लेकर योगी सरकार पर हमला करता हुए कहा कि इसे सरकार की तानाशाही क़रार दिया। मायावती का यह बयान उस समय आया है कि जब एकदिन पहले ही बेरोज़गारी, महंगाई, महिलाओं के प्रति अपराधों और कानून व्यवस्था की बदहाली समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला था और जिसे विधानसभा की तरफ कूच करने से सरकार ने रोक दिया था. 

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और निरंकुशता को लेकर विपक्षी पार्टियों को धरना-प्रदर्शन, आंदोलन करने की इजाज़त न  देना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृति हो गई है।  मायावती ने आगे लिखा कि बात-बात पर लोगों पर मुकदमे व  गिरफ्तारी और विरोध को कुचलने की बनी सरकारी धारणा बहुत घातक है. बता दें कि विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोपों का दौर चला. विपक्ष की ओर से नेता विरोधी दल ने जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं में बदहाली पर सरकार को घेरा वहीँ नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि इन्हें तो बस उपदेश देना ही आता है. 

वहीँ बसपा सुप्रीमों मायावती के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में एकबार फिर इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है कहीं पिछले लोकसभा चुनाव की तरह मायावती एकबार फिर सपा के करीब आकर 2024 में भी अपनी पार्टी केलिए संजीवनी बूटी का इंतज़ाम तो नहीं करना चाहती हैं. याद रहे कि 2019 में सपा-बसपा ने साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें मृतप्राय हो चुकी बसपा को तो बहुत बड़ा फायदा हुआ था और उसे 10 सीटें मिल गयी थीं वहीँ समाजवादी पार्टी वहीँ की वहीँ रही था और परिवार की पांच सीटें ही जीत पायी थी. चुनाव बाद मायावती हमेशा की तरह यह कहते हुए सपा से गठबंधन तोड़ दिया था कि सपा का वोट बसपा उम्मीदवारों को ट्रांसफर नहींहुआ जबकि बसपा के वोटरों ने सपा को वोट डाला।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related