19 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023!

राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है.

नंदिनी देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गई हैं. पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया.

नंदिनी के साथ, दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप बनीं, तो वहीं मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं.

इस उपलब्लिध के बाद नंदिनी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व भी करेंगी.

बता दें, Femina Miss India 2023 के भव्य कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शामिल हुईं. वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!