इन स्टार किड्स को एक्टिंग में नहीं कोई दिलचस्पी!

आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड के उन मशहूर हस्तियों के बेटे-बेटियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक एक्टिंग से दूरी बनाकर रखी है।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे होने के बावजूद आर्यन ने अब तक एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। शाहरुख खान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आर्यन का एक्टर बनने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है।

आलिया कश्यप

अलिया कश्यप बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी हैं। इतने बड़े निर्देशक की बेटी होने के बाद भी आलिया फिल्मों से काफी दूर हैं।

कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि उनकी बहन ने खुद को एक्टिंग से काफी दूर रखा है।

इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान सैफ अली खान के बेटे हैं। इब्राहिम अब तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि इब्राहिम फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

जुनैद खान

आमिर खान के बेटे जुनैद खान एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं।  साल 2014 में रिलीज हुई उनके पिता की फिल्म 'पीके' में उन्होंने राजकुमार हिरानी के सहायक के रूप में काम किया था।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!