अमिताभ शुद्ध शाकाहारी हैं और किसी भी रूप में मांस का सेवन नहीं करते हैं। इसी वजह से पेटा इंडिया ने उन्हें तीन बार हॉट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी के तौर पर चुना।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमिर मांस के साथ ही डेयरी उत्पाद से भी परहेज करते हैं।
जॉन की बॉडी देखकर कोई नहीं कह सकता है कि जॉन ने वो शाकाहारी खाना खाकर बनाई है। लेकिन हां, जॉन भी शुद्ध शाकाहारी खाने वाले एक्टर हैं।
शाहिद के बारे में कहा जाता है कि ब्रायन हाइंज की किताब 'लाइफ इस फेयर' पढ़ने के बाद उन्होंने मांसाहारी खाना पूरी तरह से छोड़ दिया।
विद्युत मानते हैं कि शाकाहारी जीवनशैली की वजह से ही वो इतने फिट और एक्टिव रहते हैं। विद्युत शाकाहारी लोगों के लिए रोल मॉडल हैं।