amazon और meta के नक्शेकदम पर Google, सर्च इंजन कंपनी में छंटनी की तैयारी

इंटरनेशनलamazon और meta के नक्शेकदम पर Google, सर्च इंजन कंपनी में छंटनी...

Date:

नई दिल्ली। दुनिया की एकमात्र सर्च इंजन कंपनी गूगल में काम करने वालों के लिए बुरी खबर है। गूगल में जल्द ही कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने छंटनी के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई छटनी के लिए बड़ा कदम की प्लानिंग कर रहे हैं।

पिचाई ने बहुत जल्द छंटनी करने का संकेत दिया है। इस तरह गूगल भी अब अमेजन और मेटा जैसी अमेरिकी कंपनियों के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी कर रही है। बता दें कि जनवरी 2023 में सर्च इंजन कंपनी ने लगभग 12 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए पिचाई ने कहा कि गूगल मौजूदा मौकों को लेकर पूरी तरह फोस्ड है। उन्होंने आगे कहा कि अभी काफी काम बाकी है। गूगल सीईओ ने संकेत दिया कि कंपनी पहले अहम मामलों पर ध्यान दे रही हैं

Google में छंटनी की सूचना मात्र से डरे कर्मचारी

पिचाई ने कि इसी प्लान के अनुसार कंपनी कर्मचारियों को साथ लेकर चल रही है। ऐसे में सर्च इंजन कंपनी में एक बार फिर से छंटनी का संकट पैदा हो सकता है। पहले भी कई हजार लोगों की नौकरी जा चुकी है और अब पिचाई के संकेत से इसमें और इजाफा हो सकता है। कुछ महीने पहले पिचाई ने कंपनी को 20 फीसदी ज्यादा एफिशिएंट बनाने की बात कही थी।

गूगल की लागत कम करने पर जोर

पिचाई का कहना है कि वो कंपनी में सुधार लाने के लिए काम कर रहे हैं। कंपनी जो काम कर रही है उसके पहलू पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा कंपनी खर्च कम करने पर आगे बढ़ रही है। पिचाई के मुताबिक ऐसे मामलों में प्रोग्रेस हो रही है लेकिन अभी भी कुछ काम बचा है जो पूरा करना बाकी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जारी है काम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते क्रेज पर उन्होंने कहा कि कंपनी इस एरिया में भी आगे बढ़ रही है। ये एक ऐसा एरिया है जहां खासतौर पर काम किया जाना है। कंपनी सबसे अहम एरिया में ही लोगों से काम कराएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...