Bank of India FD में आज ही करें निवेश मिलेगा दमदार रिटर्न!

अगर आप वर्तमान समय मे अपने धन को फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए बैंक ऑफ इंडिया इस समय बेहतर विकल्प हो सकता है।

क्योंकि अब बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में इजाफा किया है।

जानें कब से बढ़ाई बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। यह दरें 1 अप्रैल से लागू हुई है।

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया की शुभारंभ स्कीम में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको उम्दा रिटर्न मिलेगा। यह स्कीम 501 दिनों के लिए है। इसमें निवेशक 2 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट कर सकता है।

बैंक ऑफ इंडिया की शुभारंभ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम वरिष्ठ नागरिकों को 7.65 % ब्याज, अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 7.8 % , आम नागरिक को 7.15 % का ब्याज मुहैया करवा रही है।

इसके अलावा बैंक अधिक वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 6 महीने से 10 साल के लिए बकेट में अन्य 0.15 % का ब्याज देगी।

जानें कितने दिनों में कितना मिलेगा ब्याज

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया की शुभारंभ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 7 से 45 दिन के लिए इन्वेस्टमेंट करते हैं

तो यह आपको 3%, 46 से 179 दिन में 4.50%, 1 साल से अधिक, 6%, 3 साल से कम 6.75%, 5 साल पर 6.50% का ब्याज मिलेगा।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!