Ai मॉडल काफी चर्चा में है, ChatGPT के बाद कई कंपनियों ने अपने चैटबॉट की शुरुआत कर दी है।
गूगल का Ai मॉडल Bard और बिंग माइक्रोसॉफ्ट के ब्राउजर का एडवांस वर्जन।
आज हम जानेंगे ये एक दूसरे से कैसे अलग है।
अमेरिका की AI रिसर्च फर्म OpenAI ने चैटजीपीटी को डेवलप किया है. ये एक चैटबॉट है जो कोड, निबंध और स्टोरी आदि लिख सकता है.
वहीं, GPT-4 लॉन्च होने के बाद ये चैटबॉट तस्वीरों के जरिए भी लोगों को उनके जवाब देने की काबिलियत रखता है.
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने हाल ही में बार्ड एआई को पेश किया है. ये भी एक बातचीत करने वाला चैटबॉट है.
बार्ड एआई कंपनी की LaMDA लैंग्वेज मॉडल का छोटा वर्जन है. गूगल का चैटबॉट यूजर्स की क्वेरी का फ्रेश और हाई-क्वालिटी के साथ जवाब दे सकता है.
बिंग चैट, चैटजीपीटी से एक कदम आगे बढ़कर रियल टाइम में इंटरनेट पर सर्च कर सकता है. हालांकि, रियल टाइम में गलत जानकारी मिलने का भी खतरा बना रहता है.
ज्यादातर केस में बिंग हर जवाब का सोर्स भी बताता है. इससे आपको सहूलियत मिलती है कि आप हर जानकारी की सटीकता जांच सकें.