कार पर लगी टक्कर तो रिटायर्ड फौजी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

मेरठ रीजनकार पर लगी टक्कर तो रिटायर्ड फौजी ने ई-रिक्शा चालक को मारी...

Date:


कार पर लगी टक्कर तो रिटायर्ड फौजी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

एसबीआई बैंक में गार्ड की नौकरी करता है आरोपी

मेरठ। मेरठ के भीड़भाड़ वाले इलाके भूमिया पुल के पास सोमवार दोपहर एक रिक्शा चालक को पेट में गोली मार दी गई। कार और रिक्शे की टक्कर लगने के बाद वारदात को अंजाम देने वाला रिटायर्ड फौजी निकला। आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। जबकि हाल ही में वह कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में रहता है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में श्याम नगर निवासी शादाब रिक्शा चलाता है। सोमवार दोपहर वह दो महिलाओं को छोड़ने के लिए भूमिया पुल से खता रोड की तरफ जा रहा था। रशीदनगर में ट्यूबवेल तिराहा के पास कार से मामूली टक्कर लग गयी। इसके बाद कार सवार युवक ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर हथियार निकाल कर शादाब के पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी व्यक्ति कार लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को कार का नंबर मिल गया है। घायल व्यक्ति को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

कार पर लगी टक्कर तो रिटायर्ड फौजी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि हमलावर की तलाश की गई तो आज शाम को ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोनी का नाम कुलिश कुमार है। वह हापुड़ स्थित एसबीआई में गार्ड है और दिल्ली का मूल निवासी है तथा कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर में रहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related