मेरठ में शुरू हुआ कोविड सर्वे और संचारी रोग माह अभियान

मेरठ रीजनमेरठ में शुरू हुआ कोविड सर्वे और संचारी रोग माह अभियान

Date:


मेरठ में शुरू हुआ कोविड सर्वे और संचारी रोग माह अभियान

मेरठ। कोरोना काल के दौरान बुधवार को कलक्ट्रेट के बचत भवन से संचारी रोग माह अभियान और कोविड सर्वे अभियान का शुभारंभ किया गया। कोविड सर्वे के दौरान घर-घर जाकर कोरोना के मरीजों की खोज की जाएगी। जबकि संचारी रोग अभियान में संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को एक से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग माह अभियान की शुरूआत की गई। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इससे बचाव के उपाय बताएंगी। कलक्ट्रेट के बचत भवन से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सीडीओ ईशा दोहन और सीएमओ डॉ. राजकुमार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना होने वाली स्वास्थ्य टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ कोरोना से निपटने के लिए दो से 12 जुलाई तक चलने वाले कोविड सर्वे अभियान के विषय में भी जानकारी दी। सीडीओ ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक हजार टीम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे करके कोविड मरीजों को चिन्हित करेंगी। जिससे जिले से कोरोना का जड़ से खात्मा हो सके।

अनलॉक टू के दौरान नागरिकों द्वारा लापरवाही बरतने की बात पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों की तरफ से हाथ जोड़कर जिले की जनता से अपील की कि वह महामारी की गंभीरता को समझते हुए इसके लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन का पालन करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related