नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने 1814 में पेरिस की ओर चल पड़ी। फ्लोरिडा 1822 में अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ। बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का 1842 में पहली बार इस्तेमाल हुआ।
क्रिमिया नामक लड़ाई 1856 में पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई। हैमेन एल. लिपमेन ने 1858 में इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया। अमेरिका ने रूस से अलास्का को 1867 में खरीदा।
जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने 1919 में अपना कब्जा किया। सोवियत संघ ने 1945 में आस्ट्रिया पर आक्रमण किया। राजस्थान राज्य की स्थापना 1949 में हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
मर्रे हिल ने 1950 में फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया। अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में 1976 में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।
सत्यजित रे को 1992 में मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमा घरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को 2017 में बन्द कर दिया गया।
मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का सन 2005 में निधन हुआ। आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का 2006 में निधन हुआ।
राम नवमी राजस्थान दिवस