जाने अजवाइन का सेवन करने के बेहतरीन फायदे!

अजवाइन में मौजूद औषधीय गुण इसे पाचन से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद बनाते हैं।

आयुर्वेद के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति भी इस औषधि को नियमित रूप से प्रयोग में लाने की सलाह देती है।

एसिडिटी के कारण होने वाले सीने में जलन की समस्या को दूर करने के लिए एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन ले लें। इसमें आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है।

जिन लोगों के कान में दर्द हो उन्हें अजवाइन के साथ सरसो के तेल को गुनगुना करके कान में डालने से लाभ मिलता है।

गठिया के रोगियों को अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर सेंकने से लाभ मिलता है।

जो लोग वजन को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं उन्हें अजवाइन का पानी पीना चाहिए, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर को कार्ब और फैट बर्न करने में लाभ मिलता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!