जान जोखिम में डालकर नदी पार कर खेती कर रहे बागपत के किसान

मेरठ रीजनजान जोखिम में डालकर नदी पार कर खेती कर रहे बागपत के...

Date:


जान जोखिम में डालकर नदी पार कर खेती कर रहे बागपत के किसान

  • हिंडन नदी पर पुल बनवाने की मांग, सांसद, विधायक, कमिश्नर तक से लगा चुके हैं गुहारडीएम,

बागपत। जिले के दोघट थाना क्षेत्र के चौगामा क्षेत्र के कई गांवों की जमीन हिंडन नदी पार होने के कारण बिना पुल के एक बड़ी समस्या बनी हुई है। किसान जान जोखिम में डालकर नदी पार कर खेती करने पर मजबूर बने है। अधिकारियो के यहां पुल बनवाने की मांग को लेकर कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है। चौगामा क्षेत्र के मिलाना, तमेलागढ़ी, झुंडपुर, पट्टी बंजारन, खपराना आदि गांवों की कई सौ बीघा खेती की जमीन हिंडन नदी के पार है। जिसपर किसानों को खेती करने के लिए नदी के गंदे एवं गहरे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ता है। या फिर सरौरा हाईवे से होते हुए तब करीब दस से पंद्रह किमी. दूर से होकर आना पड़ता है।

झुंडपुर ग्राम प्रधान संजय कुमार, मिलाना प्रधान प्रतिनिधि रियासत ने बताया कि यदि झुंडपुर के सामने हिंडन नदी पर पुल बनवा दिया जाए तो किसानों को तो इसका बड़ा लाभ होगा ही साथ ही इस पुल के बनने से झुंडपुर, मिलाना, बोपुरा, तमेलागढ़ी, निरपुड़ा, दाहा, दोघट, टीकरी, भड़ल, धनौरा, फौलादनगर, मुलसम, पलड़ी, पलड़ा, चित्तमखेड़ी, गैडबरा,गढ़ी कांगरान, नंगला कनवाड़ा आदि गांवो को मेरठ जाने के लिए आसान व नजदीकी रास्ता भी मिल जाएगा। बताया इसके लिए वे सांसद, विधायक एवं डीएम बागपत, कमिश्नर आदि अधिकारियों से भी मिल चुके है। लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता आ रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related