आज हम आपको फूलगोभी का कीमा कैसे बनाए वो बताएंगे। इसका स्वाद लाजवाब है और ये सबको पसंद भी आएगा।
फूलगोभी, दालचीनी, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और साथ में टमाटर, मटर. कसूरी मेथी, और तेल इन सबकी हमे जरूरत पड़ेगी |
पहले गोभी को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें, अब पैन में तेल गर्म कर उसमे दालचीनी के दो टुकड़े डाल दे। साथ ही अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर भूनें, ये तब तक भूनें जब तक की सुनहरा न हो जाए।
अब टमाटर और मटर के साथ कटी हुई फूलगोभी डालें, इन सबको अब अच्छी तरह से भून लें। सब्जियां जब भुन जाएं तो नमक और गरम मसाला डालें।
साथ में कसूरी मेथी भी डाल दे और अच्छे से मिलाएं। दस से बारह मिनट तक रुके और सब्जी को पकने दे। आखिर में उसमे धनिया के पत्ते और नींबू का रस डालकर रोटी के साथ अपने घरवालों को दे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!