गर्मी में बैटरी और इनवर्टर खरीदते समय रखे इस बातों का ध्यान

बिज़नेसगर्मी में बैटरी और इनवर्टर खरीदते समय रखे इस बातों का ध्यान

Date:

मेरठ। गर्मियों के मौसम में बिजली जाने की समस्या आम है। ऐसे में अधिकांश घरों में इनवर्टर का उपयोग किया जाता है। गर्मी में बिजली की समस्या से राहत दिलाने के लिए इनवर्टर बैटरी सबसे अच्छा विकल्प है। इसी कारण गर्मी में इनवर्टर की मांग बढ़ जाती है। अगर बाजार से इनवर्टर खरीद रहे हैं। ऐसे में उसको खरीदने में करीब 20 हजार रुपये तक का खर्चा आ सकता है।

लापरवाही में खरीदने पर आ सकती है परेशानी

#image_title

इनवर्टर और बैटरी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में परेशानी आ सकती है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में गलत बैटरी खरीद लेते हैं। इससे बैटरी उपयोग करने पर काफी जल्दी वह डाउन हो जाती हैं। इसलिए विशेष ध्यान इनवर्टर बैटरी खरीदने पर रखना चाहिए।

इनवर्टर और बैटरी खरीदते समय रखे ये ध्यान

अगर किसी इलाके में रह रहे हैं। जहां बिजली कम रहती है। इस स्थिति में 75.80 एएच पावर वाली बैटरी को खरीद सकते हैं। ये एक शानदार विकल्प है। अगर इलाके में इससे अधिक देर तक बिजली नहीं रहती है। इस स्थिति में उसी मुताबिक बैटरी पावर को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा एरिया में बिजली की कटौती कम होती है।

इस स्थिति में आप कम पावर वाली बैटरी को खरीद सकते हैं। इनवर्टर बैटरी के लिए ट्यूबलर बैटरी को खरीदना चाहिए। ट्यूबलर बैटरी में कई खास बातें होती हैं। यह तेजी से चार्ज होने के साथ लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा नई इनवर्टर की बैटरी खरीदने से पहले उसकी गारंटी या वारंटी समय को जरूर चेक करें। ट्यूबवेलर बैटरी तीन साल की वारंटी के साथ मिलती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...