आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन फ्लाइट की टिकट ट्रेन से भी सस्ते दाम में कर सकते हैं।
एयरलाइन वेबसाइटों के पास बेहतर ऑफ़र हो सकते हैं। उनमें से कई 'कैलेंडर व्यू' बुकिंग सिस्टम की पेशकश करते हैं जो उन दिनों की पहचान करने में मदद करता है जब टिकट तुलनात्मक रूप से सस्ते होते हैं।
फ्लाइट टिकट ऑनलाइन बुक करते समय कुछ पैसे बचाने के लिए डिस्काउंट कूपन एक अच्छा तरीका है। माइक्रोसॉफ्ट एज में एक कूपन सुविधा है जो ऑटोमैटिक रूप से इंटरनेट को स्कैन करती है, समय और पैसा बचाने में मदद करती है।
एयरलाइंस और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे या आने वाले ऑफर और डिस्काउंट ऑफर पोस्ट करते हैं। फ्लाइट टिकट बुक करते समय आप उन ऑफर्स पर नजर रख सकते हैं।