शिक्षा की फर्जी बुनियाद पर न्यूटन के सिंद्धान्त सीखा गईं नकली शिक्षिकाएं

मेरठ रीजनशिक्षा की फर्जी बुनियाद पर न्यूटन के सिंद्धान्त सीखा गईं नकली शिक्षिकाएं

Date:


शिक्षा की फर्जी बुनियाद पर न्यूटन के सिंद्धान्त सीखा गईं नकली शिक्षिकाएं

  • फर्जी दस्तावेजों से बेसिक शिक्षा विभाग में की तीन शिक्षिकाओं ने नौकरी
  • फर्जी शिक्षिकाओं को तलाशने में जुटा विभाग

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में तीन तीन शिक्षिकाएं फर्जी दस्तावेजों की बुनियाद पर न्यूटन और ग्रह विज्ञान के सिंद्धान्त सिखा गईं। तीनों शिक्षिकाएं एक एक कर विभागीय अफसरों की आंख में धूल झोंककर फरार हो चली हैं। बुलंदशहर के स्याना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक वर्ष तक अनामिका शुक्ला ने फर्जी दस्ताववेजों से नौकरी की। अभी विभागीय अफसर अनामिका शुक्ला का पता भी नहीं लगा पाए थे कि अनामिका शुक्ला जैसी दो और शिक्षिकाएं सामने आ गईं। फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाली शिक्षिकाओं के नाम प्रीति और अंजली बताए जा रहे हैं। अंजली ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुर्जा में गृह विज्ञान पढ़ाया तो प्रीति ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लखावटी में विज्ञान की शिक्षा दी। हालांकि फिलहाल दोनों ही शिक्षिकाएं फरार और विभाग फर्जी शिक्षिकाओं की तलाश और शिनाख्त में जरूर जुटा हुआ है।

अनामिका शुक्ला ने फर्जी दस्तावेजों से कस्तूरबा स्कूल विद्यालय स्याना में 25 जुलाई 2018 से 14 मई 2019 तक नौकरी की थी। अभी तक विभाग यह भी पता नहीं कर पाया है कि अनामिका शुक्ला का फोटो कैसा था। बीएसए अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि जांच टीम को दोनों शिक्षिकाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए फरुखाबाद और हरदोई उनके गृहजनपद भेजा गया था। टीम ने फरुर्खाबाद जाकर अंजली के प्रमाण पत्रों की जांच में पाया की अंजली ने सम्बन्धित विद्यालय में पढ़ाई नहीं की। इसी प्रकार हरदोई में प्रीति के बारे में इसी तरह की जानकारी मिली। जांच में प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...