मेरठ : खेल विवि खुलने पर संशय के बादल मंडराये

मेरठ रीजनमेरठ : खेल विवि खुलने पर संशय के बादल मंडराये

Date:


मेरठ : खेल विवि खुलने पर संशय के बादल मंडराये

मेरठ के खेल संगठनों से आवाज की बुलंद, सांसद से की मुलाकात

मेरठ। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के लिए जमीन मिलने की अड़चन के बीच मुजफ्फरनगर में नि:शुल्क जमीन मुहैया कराने का दावा किया गया है। इससे मेरठ में खेल विश्वविद्यालय खोलने को लेकर संशय के बादल गहराने लगे हैं। जिसे देखते हुए मेरठ के खेल संगठनों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है।
रविवार को मेरठ कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र सांसद को दिया। जिसमें उन्होंने मेरठ के स्पोर्ट्स के महत्व को देखते हुए खेल विश्वविद्यालय को हर हाल में मेरठ में ही खोलने की मांग की है। इसके लिए जो भी व्यवस्था बनाए जाने की जरूरत है उसे उपलब्ध कराने की मांग की।

पदाधिकारियों का कहना है कि मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनने से यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जो भी खेल के उद्योग हैं वे भी आगे बढ़ेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश कौशल का कहना है कि मेरठ हमेशा उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां पर कई प्रोजेक्ट आए और कमजोर पैरवी होने की वजह से यहां से चले गए। खेल विश्वविद्यालय के साथ ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

यह यहां की प्रतिभाओं के लिए एक उम्मीद की किरण है। इसके लिए नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराने की जहां तक बात है मेरठ में भी बहुत सारी खाली जमीन पड़ी हैं। इसमें खेल विश्वविद्यालय को जगह मिल सकती है। जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन को भी इस दिशा में जरूर प्रयास करना चाहिए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि वह इस विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बात करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related