कोरोना के बीच ऐतिहासिक मंदिर रहा सूना, नहीं पहुंचे श्रद्धालु

मेरठ रीजनकोरोना के बीच ऐतिहासिक मंदिर रहा सूना, नहीं पहुंचे श्रद्धालु

Date:


कोरोना के बीच ऐतिहासिक मंदिर रहा सूना, नहीं पहुंचे श्रद्धालु

कभी इस मंदिर पर शिवरात्रि को उमड़ते थे लाखों श्रद्धालु

बागपत। बागपत का ऐतिहासिक परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर देश के सिद्धपीठों में गिना जाता है। इसी आस्था के कारण बागपत के इस ऐतिहासिक मंदिर पर फाल्गुनी और श्रावणी शिवरात्रि पर लाखों शिवभक्त हरिद्धार और गौमुख से पैदल चलकर कांवड़ में गंगााजल लेकर लाते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस मंदिर की सुरक्षा के लिए भी आस पास जिलों से पुलिस फोर्स मंगाया जाता है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाते हैं। इस ख्यातिप्राप्त मंदिर में प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी लोग यहां पर आते हैं। दिल्ली राजिस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि से लोग यहां पर आकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक कर सुख शान्ति की कामना करते हैं लेकिन यह पहली बार हुआ है कि यह मंदिर पर शिवरात्रि को सूना ही दिखायी दिया।

प्रशासन ने रात में किया झंडारोहण
आज शिवरात्रि का दिन है। शनिवार देर रात जिलाधिकारी शकुंतला गौतम और एसपी बागपत अजय कुमार ने पूजा के बाद झंडारोहण किया। रात्रि 12:41 पर झंडारोहण कर विधि विधान के साथ मंदिर में जलाभिषेक की परम्परा का निर्वहन किया गया।

मंदिर के कपाट बंद रखे गये हैं
कोरोना संकट को देखते हुए प्रशासन पहले ही मंदिर के न खुलने की सूचना जारी कर चुका है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा का कहना है कि कोविड-19 के चलते मंदिर में पूजा अर्चना पर रोक लगा दी गयी है। केवल मंदिर समिति और पुजारी ही विधिविधान के साथ पूजा पाठ कराएंगे। बाहरी किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक की अनुमति नहीं दी गयी है।

20 लाख कांवड़ियां करते हैं जलाभिषेक
पुरामहादेव स्थिति परशुरामेश्वर महादेव मंदिर दुनिया में विख्यात है। हाल ही में इस मंदिर को दुनिया के नक्शेपटल पर दिखाने के लिए इसको पर्यटन स्थल भी घोषित किया गया है। करोड़ों का बजट देकर इसको और भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। शिवरात्रि के समय इस मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु बागपत पहुंचते हैं। हर वर्ष करीब 20 लाख से अधिक कांवड़ियां इस मंदिर पर शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते हैं जिनकी सुरक्षा में हेलिकॉप्टर से की जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...