‘अगर नरेंद्र मोदी न होते तो देश अफगानिस्तान बन गया होता’, योगी के मंत्री का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश‘अगर नरेंद्र मोदी न होते तो देश अफगानिस्तान बन गया होता’, योगी...

Date:


‘अगर नरेंद्र मोदी न होते तो देश अफगानिस्तान बन गया होता’, योगी के मंत्री का विवादित बयान

वैसे विवादित बयान केवल बीजेपी के ही नेताओं द्वारा नहीं दिया जाता बल्कि हर पार्टी में ऐसे नेता भरे पड़े हैं जो विवादित बयान देना अपना अधिकार समझते हैं… और माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं।

यूपी में जैसे जैसे चुनाव की घड़ी करीब आ रही है वैसे वैसे विवदित बयान देने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मंत्री ने फिर से विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अगर देश में पीएम के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो देश अफगानिस्तान बन गया होता।

Read also: एटीएस प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सुरेश राणा ने यह बयान उस समय दिया जब वे शामली जिले में एक राजकीय इंटर कॉलेज का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर आयोजित सभा में आये हुए लोगों को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि, ‘अगर नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो यहां के हालात कुछ और होते. हिंदुस्तान अब तक अफगानिस्तान बन गया होता।’

उन्होंने आगे कहा कि, आपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में देखा होगा कि लोग किस प्रकार से तालिबान के आतंकियों से बचने के लिए जहाजों की छतों पर बैठ कर देश से भाग रहे थे, वहां के लोग कहते थे कि मर जाएंगे लेकिन इन दरिंदों के साथ नहीं रहेंगे।

राणा ने आगे कहा, जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं तो किसी माई के लाल की औकात नहीं है कि आपके साथ बदतमीजी कर दे।

Read also: वर्ष 2021- देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 खास तस्वीरें

वैसे आपको बता दें कि नेताओं द्वारा विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आने की यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई लोग अपने बयान से चर्चा में आ जाते हैं. वैसे भी चुनावी घड़ी करीब आ रही है तो ऐसे में हर कोई यही चाहेगा कि वह किसी न किसी माध्यम से सुर्ख़ियों में बना रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related