काजू में फैट कम होता है, इसमें आयरन, मैग्नीशियम और जिंक होता है। ये आयरन कोशिकाओं में ऑक्सिजन पहुंचाता है जो अनीमिया से बचाता है।
पिस्ता खाने से शारीरिक और मानसिक कमजोरी कम होती है, पिस्ता का सेवन सुबह नाश्ते में करेंगे तो काफी फायदेमंद रहेगा।
बादाम में मोनोअनसैचुरेटिड फैट होता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। इसके अलावा इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को ठीक रखता है।
अखरोट वज़न कंट्रोल करने में मददगार है। इसे हार्ट संबंधी बीमारियां, कैंसर, जल्दी बुढ़ापा आने जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
किशमिश बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है और हड्डियां मजबूत करता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखते हैं।