मेरठ में 15 अगस्त को 101 फुट ऊंचा तिरंगा फहराएगा

मेरठ रीजनमेरठ में 15 अगस्त को 101 फुट ऊंचा तिरंगा फहराएगा

Date:


मेरठ में 15 अगस्त को 101 फुट ऊंचा तिरंगा फहराएगा

  • दौराला नगर पंचायत ने तैयारियां की तेज, नीवं का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर15 अगस्त को इस बार दौराला नगर पंचायत में 101 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसको 15 अगस्त से पहले पूरा करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। । झंडे के उद्घाटन पर बड़ी संख्या में मंत्री और विधायकों के पहुंचने की उम्मीद है। नींव का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसका शुभारंभ हाईवे दौराला चौराहे पर चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा, ईओ दौराला डा. शैलेन्द्र सिंह , चेयरपर्सन ने नारियल फोड़कर किया।

ईओ दौराला डा. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि झंडे को बनाने के लिए महाराष्ट्र की एक कंपनी को ठेका दिया गया है और तिरंगें के इस निर्माण में करीब 22 लाख का खर्च आने की उम्मीद है। 15 अगस्त को विधिवत रूप से तिरंगा फहराने को कार्यक्रम है। जिसमें विधायक, मंत्री सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगे यह इतना बड़ा है कि इसे किसी भी मौसम में लम्बी दूरी से भी देखा जा सकेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related