श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मेरठ में हाई अलर्ट

मेरठ रीजनश्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मेरठ में हाई अलर्ट

Date:


श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मेरठ में हाई अलर्ट

ड्रोन से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी
पुलिस-प्रशासन ने शांति समिति के साथ की बैठक

मेरठ। बुधवार को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर भूमि पूजन को लेकर मेरठ जिले में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने के संकेत दिए हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन को लेकर मेरठ प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने फोर्स के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान शहर में मजिस्ट्रेट और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। इस दौरान ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी भी की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का अभियान भी चलाया जा रहा है।

एसएसपी अजय साहनी ने जिले के सभी व्यक्तियों से अपने घर में रहकर ही उत्सव मनाने और दीपक जलाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन को लेकर बरती जा रही सतर्कता के चलते किसी अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके लिए कुल आठ टीम बनाई गई हैं, जो सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। इसी के साथ पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स शहर के तमाम इलाकों में मुस्तैद रहेगी। उन्होंने दावा किया कि भूमि पूजन के दौरान अराजकता फैलाने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...