मेरठ: 5151 दीयों से जगमगा उठा विश्वामिश्र तपोभूमि गगोल तीर्थ

मेरठ रीजनमेरठ: 5151 दीयों से जगमगा उठा विश्वामिश्र तपोभूमि गगोल तीर्थ

Date:


मेरठ: 5151 दीयों से जगमगा उठा विश्वामिश्र तपोभूमि गगोल तीर्थ

मेरठ में लाखों दीये, 25 हजार से अधिक भगवा पताकायें फहरायीं, सोशल मीडिया पर भी दिखा उत्साह

आशीष डोगरा

मेरठ। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में पूरे हर्षोउल्लास से भूमि पूजन हो गया है। भूमि पूजन को लेकर संपूर्ण देश के अंदर लोगों में बड़ा ही हर्षोल्लास है। भूमि पूजन को संपूर्ण देशवासी दीपावली पर्व इस तरह मना रहे हैं। गांव-गांव, गली-गली में सड़कों पर बड़ी संख्या में भगवा पताकाये लहरा रही हैं। घर, मंदिरों व संस्थान में बड़ी संख्या में दीपक जलाए जा रहे हैं।

मेरठ की क्रांति धरा से भी तीन प्रसिद्ध धार्मिक पवित्र स्थलों की मिट्टी को अयोध्या भेजा गया था। इन धार्मिक स्थलों में औघड़नाथ मंदिर, बालाजी धाम शनि मंदिर व विश्वामित्र तपोभूमि गगोल तीर्थ स्थली हैं।

औघड़नाथ मंदिर का दृश्य भी आज देखने लायक है, भव्य तरीके से औघड़नाथ मंदिर सजा हुआ है, इसी प्रकार बालाजी धाम शनि मंदिर भी भव्य तरीके से सजा हुआ है, भगवा पताकाएं लहरा रही हैं, 1008 दीपक जलाकर मंदिर की शोभा में चार चांद लगा दिए गए हैं।

मेरठ के प्रसिद्ध 68 तीर्थ स्थलों में एक विश्वामित्र तपोभूमि गगोल तीर्थ भी है, जहां विश्वामित्र जी ने यज्ञ किया था और भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी राक्षसों से सुरक्षा देने के लिए स्वयं वहां उपस्थित रहे थे, ऐसी पवित्र तीर्थ स्थली गगोल को भी आज भगवा पताकाओं से भगवा रंग में रंग दिया गया है, तथा गगोल तीर्थ पर आज 5151 दीपक जलाए गए हैं, दीपक जलाकर दीपक से ओम, स्वास्तिक, जय श्री राम, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भूमि पूजन के उपलक्ष्य में दीपोत्सव इस प्रकार की आकृतियां बनाई गई है, जिनसे विश्वामित्र तपोभूमि पवित्र तीर्थ स्थल गगोल की शोभा कई गुना बढ़ गई है। भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने बताया की गगोल तीर्थ स्थल पर भजन, कीर्तन, सत्संग, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुबह 6:00 बजे से ही भजन, कीर्तन, सत्संग आरंभ हो गए थे, हवन किया गया, दिनभर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

वास्तव में 5 अगस्त को मेरठ वासियों में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या भूमि पूजन को लेकर बड़ा ही उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों, घरों व संस्थानों में लोगों ने हवन, पूजन कराए।
पं. गोपाल शर्मा ने बताया कि हमने मेरठ महानगर के अंदर 108000 दीपक जलवाने, 5100 भगवा पताकाये लगवाने, और 500 स्थानों पर हवन, पूजन, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कराने का संकल्प लिया था लेकिन मेरठ वासियों के अंदर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या भूमि पूजन को लेकर इतना उत्साह था कि मेरठ शहर के अंदर कई लाख दीपक जलाए गए, 25,000 से अधिक भगवा पताकाये लगाई गई, हजारों स्थान पर हवन, पूजन,सत्संग, हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ किए गए, पूरा शहर होर्डिंग बैनर से भरा रहा, शोशल मीडिया पर भी लोगो मे बड़ा ही उत्साह रहा। उन्होंने कहा यह सब राम जी की भक्ति का असर था और 492 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आए खुशी के क्षण का असर था जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी जो पूरा मेरठ शहर राममय हो गया और मेरठ के मंदिरों जय श्री राम के उद्घोष से गूंज रहे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...