रोहन वर्मा
मेरठ। राम मंदिर का निर्माण भले ही अयोध्या में हो रहा हो, लेकिन उत्साह पूरे भारत या यूं कहें कि पूरे विश्व मे है. हर तरफ राम नाम की धुन है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डाकघर ने भी रामायण प्रसंग से जुड़े हुए 11 डाक टिकट जारी किए हैं. सीता स्वयंवर से लेकर रावण वध तक का ज़िक्र भी इन डाक टिकटों में किया गया है. रामायण प्रसंग से जुड़े हुए इन डाक टिकटों को खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
11 टिकट किए जारी
डाक विभाग ने रामायण प्रसंग से जुड़े हुए 11 डाक टिकट जारी किए हैं. इन डाक टिकटों में सीता स्वयंबर, रावण वध, शबरी प्रसंग, भरत मिलाप, संजीवनी बूटी सुंदरकांड का प्रसंग और राम दरबार के प्रसंग का जिक्र डाक टिकट के माध्यम से किया गया है. डाक विभाग के अधिकारी इन डाक टिकटों को लेकर खासा उत्साहित है.
5 से 15 रुपए तक कीमत
इन डाक टिकटों की कीमत ₹5 से लेकर ₹15 तक है और 11 डाक टिकटों का यह समूह आप ₹65 में एक साथ ही खरीद सकते हैं. डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी डिपार्टमेंट में रामायण प्रसंग से जुड़े डाक टिकटों का जारी होने का यह क्रम सिर्फ यहीं नहीं थम रहा बल्कि प्रधानमंत्री ने भी कल अयोध्या में राम मंदिर मॉडल का डाक टिकट जारी किया है विभाग के अधिकारी इसे लेकर गर्व महसूस करते हैं.
ग्राहक भी खुश
राम नाम के इन डाक टिकटों को खरीदने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोग इन डाक टिकटों को ले जाकर अपने घर में सजा रहे हैं, या फिर अपनी डायरी में सजा रहे है. ये ही टिकट अपने कलेक्शन में जोड़ने वाले अनुज शर्मा बताते है कि बचपन से डाक टिकट कलेक्ट करने का शौक रहा है, हर तरह के टिकट उनके पास हैं और अब उसी कलेक्शन में भगवान राम से जुड़े टिकट भी आ जाएंगे. उन्होंने सरकार की इस पहल को बेहद अच्छा बताया और कहा आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति को ऐसे ही जानेगी. विभाग भी लोगों से आग्रह कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रामायण प्रसंग से जुड़े हुए इन डाक टिकटों को घर ले जाएं और घरवालों को एक अनमोल तोहफा दें.

